फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   District hospital did not get surgeon, operation is not happening

Hathras News: जिला अस्पताल को नहीं मिला सर्जन, नहीं हो रहे ऑपरेशन

Wed, 17 Jan 2024 02:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 17 Jan 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
District hospital did not get surgeon, operation is not happening
छह माह बाद भी जिला अस्पताल में सर्जन की तैनाती नहीं हो पाई है, जिससे जिला अस्पताल में ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। मरीजों को ऑपरेशन के लिए आगरा-अलीगढ़ की दौड़ लगानी पड़ रही है। छह माह पूर्व जिला अस्पताल के एकमात्र सर्जन का स्थानांतरण हो गया था।
विज्ञापन





स्वास्थ्य विभाग चिकित्सकों व संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। जिला अस्पताल में 25 के सापेक्ष महज 12 चिकित्सक ही तैनात हैं। करीब छह माह पूर्व जिला अस्पताल के एक मात्र सर्जन का स्थानांतरण हो गया था। तब से अभी तक अस्पताल में किसी सर्जन की तैनाती नहीं हुई है।
विज्ञापन




अस्पताल में सर्जन उपलब्ध न होने के कारण यहां ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। ऑपरेशन के लिए मरीजों को आगरा-अलीगढ़ की दौड़ लगानी पड़ रही है, जिससे मरीजों पर आर्थिक बोझ पड़ता है। इसके साथ ही मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन







जिला अस्पताल में सर्जन नहीं है, इसलिए यहां ऑपरशेन नहीं हो पाते हैं। मरीजों को ऑपरेशन के लिए आगरा-अलीगढ़ की दौड़ लगानी पड़ती है।

- हरिवीर सिंह, भगवंतपुर






जिला अस्पताल में चिकित्सकों की काफी कमी है। अस्पताल में सर्जन नहीं है। इससे यहां ऑपरेशन नहीं हो पाते हैं। हमें दूसरे शहर जाना पड़ता है।

- भगवानदास, मरीज






जिला अस्पताल के एकमात्र चिकित्सक का स्थानांतरण होने के बाद अभी किसी अन्य सर्जन की तैनाती नहीं हुई है। इससे अस्पताल में ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। ऑपरेशन के मरीजों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया जाता है।

- डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस बागला जिला अस्पताल हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed