फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Distribution of forms for admission to PC Bagla Degree College begins

पीसी बागला डिग्री कॉलेज: प्रवेश के लिए फॉर्म वितरण शुरू, मेरिट के आधार पर होगा एडमिशन

Sun, 01 Jun 2025 12:41 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 01 Jun 2025 12:41 AM IST
सार

राजा महेंद्रप्रताप सिंह राज्य विवि से संबंद्ध पीसी बागला डिग्री कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस कॉलेज में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को सबसे पहले समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।

विज्ञापन
Distribution of forms for admission to PC Bagla Degree College begins
पीसी बागला डिग्री कॉलेज हाथरस - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के पीसी बागला डिग्री कॉलेज में स्नातक में प्रवेश के लिए फॉर्म वितरण शुरू हो गया है। इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज से फॉर्म खरीद सकते हैं। मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। 

विज्ञापन


राजा महेंद्रप्रताप सिंह राज्य विवि से संबंद्ध पीसी बागला डिग्री कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस कॉलेज में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को सबसे पहले समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद विद्यार्थियों को कॉलेज से प्रवेश फॉर्म लेना होगा। उसे भरकर सभी प्रमाणपत्र संलग्न कर कॉलेज में जमा करना होगा। इसके बाद कॉलेज द्वारा मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस सूची में शामिल विद्यार्थी कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं। 

विज्ञापन

कॉलेज में स्नातक में प्रवेश के लिए प्रवेश फॉर्म वितरण शुरू हो गया है। प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज से फॉर्म ले सकते हैं। मेेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। - महावीर सिंह छौंकर, प्राचार्य, पीसी बागला डिग्री कॉलेज हाथरस 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed