फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Disposal of 167 cases in bank court in one day

Hathras News: बैंक अदालत में 167 मामलों का निस्तारण एक दिन में, 35 लाख रुपये हुए जमा

Sat, 24 Jun 2023 08:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 24 Jun 2023 08:17 PM IST
सार

क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार जैन ने बताया कि प्रदेश के 26 जनपदों में आर्यावर्त बैंक के 1367 शाखाएं ग्राहकों को ऋण वितरण, बैंकिंग सुविधा, बीमा, आधार कार्ड सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराती है। वर्तमान में बैंकिंग उद्योग एनपीए एवं लाभप्रदता जैसी अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है।

विज्ञापन
Disposal of 167 cases in bank court in one day
हाथरस आर्यावर्त बैंक में लगी बैंक अदालत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के आर्यावर्त बैंक में बैंक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर कोरोना काल में ऋण जमा न करने व अन्य वजहों से ऋण जमा में आ रही दिक्कतों के लंबित मामलों की सुनवाई की । इस दौरान 137 मामलों का निस्तारण किया गया।

विज्ञापन

 
क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार जैन ने बताया कि प्रदेश के 26 जनपदों में आर्यावर्त बैंक के 1367 शाखाएं ग्राहकों को ऋण वितरण, बैंकिंग सुविधा, बीमा, आधार कार्ड सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराती है। वर्तमान में बैंकिंग उद्योग एनपीए एवं लाभप्रदता जैसी अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाली हाथरस व मथुरा की सभी 55 शाखाओं के ऋण खाताधारकों को जिनकी कोरोना विभीषिका सहित किसी अन्य आपदा के कारण ऋण जमा नहीं हो सका, उनके लिए एकमुश्त समाधान योजना शुरू कर रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पुराना ऋण वाले ग्राहकों को छूट के साथ ऋण जमा करने की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस अदालत के दौरान 167 मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान 35 लाख रुपये की धनराशि जमा की गई। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक शौर्य प्रताप सिंह, दीपक वाष्र्णेय, संदीप विसनावत, मनोज सेंगर, मंजीत सिंह, सौरभ सेठी, ललित शर्मा, संदीप निगम, हर्षित खंडेलवाल, आलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed