फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Displeasure over not giving digital report of attendance and mid-day meal in schools

Hathras News: स्कूलों में हाजिरी और मध्याह्न भोजन की डिजिटल रिपोर्ट नहीं देने पर नाराजगी

Mon, 27 May 2024 05:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Displeasure over not giving digital report of attendance and mid-day meal in schools
टेबलेट उपलब्ध कराने के बाद भी स्कूलों में विद्यार्थियों की हाजिरी और मध्याह्न भोजन की रोजाना डिजीटल रिपोर्ट नहीं मिलने पर शासन ने नाराजगी जाहिर की है। राज्य परियोजना निदेशक ने डिजिटलाइजेशन की धीमी प्रगति को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने सभी शिक्षकोंं से टेबलेटों के उपयोग कर रिपोर्ट एक सप्ताह में भेजने का निर्देश दिया है। इसका निर्देश पत्र बीएसए को भेजा गया है।
विज्ञापन

शासन ने 15 फरवरी से छात्र उपस्थिति पंजिका व एमडीएम पंजिका का डिजिटल रूप ही मान्य करने के निर्देश दिए थे। परिषदीय विद्यालयों में डिजिटलाइजेशन के लिए पिछले दिनों विभाग ने शिक्षकों को 1938 टेबलेट वितरित किए थे। काफी समय तक इन टेबलेटों के उपयोग के लिए इंटरनेट और सिम को लेेकर शिक्षकों में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। इस बीच राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा एक मई को टेबलेट के उपयोग के लिए सिम कार्ड व इंटरनेट के लिए खर्च के लिए निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद बीएसए कार्यालय द्वारा सिम और इंटरनेट उपलब्ध कराने संबंधी कार्रवाई पूरी नहीं कराई गई। मुख्यालय को इसकी जानकारी नहीं दी गई। इस पर राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा ने नारजगी व्यक्त की है। उन्होंने 22 मई को पत्र के माध्यम से बीएसए को निर्देश दिए कि टेबलेट के लिए सिम और इंटरनेट की उपलब्धता संबंधी कार्य एक सप्ताह में पूरा करें और इसकी रिपोर्ट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed