फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Discussion on making the National Lok Adalat to be held on November 12 a success

12 नवंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर हुई चर्चा

Sat, 29 Oct 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Discussion on making the National Lok Adalat to be held on November 12 a success
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर डीएम, एसपी व न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक करती जनपद न्यायाधीश। संव - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में 12 नवंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारियों की प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश मृदला कुमार ने की। जनपद न्यायाधीश ने सभी न्यायिक अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत में अब तक नियत किए गए वादों एवं पक्षकारों को जारी किए गए सम्मन/नोटिस के सिलसिले में जानकारी ली।
जनपद न्यायाधीश ने जिलाधिकारी रमेश रंजन से राजस्व एवं अन्य मामलों के अधिक से अधिक संख्या में नियत करने के संबंध में वार्ता की। उन्होंने एसपी देवेश कुमार पांडेय से राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जारी सम्मन/नोटिस की तामील पक्षकारों पर कराए जाने के संबंध में अधिक से अधिक पुलिस कर्मी लगाने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पक्षकारों को सुलह-समझौता के आधार पर वादों को निस्तारण कराने के के लिए प्रेरित करें। बैठक में अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या-1 राम प्रताप सिंह, अपर जनपद न्यायाधीश, कोर्ट संख्या-2 विनीत चौधरी, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) जेबा मजीद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नम्रता शर्मा, जिलाधिकारी, रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक, देवेश कुमार पांडेय, अपर सिविल जज (व.प्र.), इंद्रेश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कुमुद उपाध्याय थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed