फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   discuss about growth and empowerment in workshop

कार्यशाला में ग्रोथ एंड इम्पावरमेंट के बारे में दी जानकारी

Sun, 30 Jun 2019 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
discuss about growth and empowerment in workshop
सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल तीन दिवसीय टीचर्स ट्रेनिंग कार्यशाला ग्रोथ एंड इंपावरमेंट का समापन हुआ। शिक्षकों की आठ टीमों ने अन्नदाता, अभिनंदन, पृथ्वी की पुकार, परार्थी, मस्तमौला, अखंड भारत एवं संस्कार ने संदेशपरक विचारों के साथ अपनी मनोहारी नाटक की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इस मौके पर देश प्रेम से लेकर समाज तक और बाल मनोविज्ञान से लेकर भ्रष्टाचार तक के मुद्दों को विषय वस्तु बनाकर समाधान के उपायों पर जोर दिया गया। शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक दिनेश सेकसरिया ने मां सरस्वती प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. विनोदचंद्र शर्मा ने टीम भावना के महत्व को बताते हुए कहा कि बगैर टीम भावना के कोई भी बड़ी मंजिल नहीं पा सकते। सकारात्मक सोच और कुशल नेतृत्व एक दूसरे के प्रति लगाव व समझ किसी भी संस्था की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रबंधक दिनेश सेकसरिया ने विजयी अखंड भारत को प्रथम पुरस्कार दिया। दो अध्यापिकाओं ऋतु जैन और आरती वार्ष्णेय को सर्वश्रेष्ठ कलाकार का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर अर्चना सिंह, नंदनी बंसल, रूपेश जैन, प्रिया शर्मा, नूतन शर्मा, पारुल, शिल्पी शर्मा, पलक अग्रवाल, उपवन गुप्ता, अंकित वार्ष्णेय, प्रीति जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed