फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Disaster Mitra leaves for Lucknow for training

Hathras News: आपदा मित्र प्रशिक्षण के लिए लखनऊ रवाना

Sat, 29 Nov 2025 01:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Disaster Mitra leaves for Lucknow for training
आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जिले से चुने गए 50 स्वयंसेवकों को शुक्रवार को 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के लिए लखनऊ रवाना किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने एसडीआरएफ वाहन को हरी झंडी दिखाकर राज्य आपदा मोचन बल मुख्यालय, लखनऊ के लिए रवाना किया। प्रशिक्षण के बाद इन स्वयंसेवकों को आपदा राहत किट और बीमा पाॅलिसी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि किसी भी आपदा के समय स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित टीमों की मौजूदगी त्वरित और प्रभावी राहत कार्यों के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रशिक्षण पूरा कर ये युवा जनपद में आपदा जोखिम प्रबंधन को मजबूती प्रदान करेंगे। समाज की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) डॉ. बसंत अग्रवाल ने बताया कि यह प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें स्वयंसेवकों को आगजनी, बाढ़, आकाशीय विद्युत, सर्पदंश, भूकंप जैसी आपदाओं से निपटने के लिए प्राथमिक चिकित्सा, खोज-बचाव तकनीक और राहत कार्यों की बारीकियां सिखाई जाएंगी। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह, जिला आपदा विशेषज्ञ लेखराज सिंह और आपदा लिपिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed