फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Digging for the commotion on the street

सड़क के लिए मिट्टी खोदने पर हंगामा

Tue, 27 Dec 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Tue, 27 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Digging for the commotion on the street
सड़क निर्माण के लिए आलू के खेत से काटी मिट्टी। - फोटो : अमर उजाला
ब्लॉक मुरसान के गांव कमालपुर से बगुली तक बन रही सड़क विवादों में घिर गई। सड़क के लिए जब मिट्टी खोदी गई तो कई किसानों की आलू की फसल इससे बर्बाद हो गई। बड़ी संख्या में किसान मौके पर पहुंच गए और इस काम का विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर काम रोक दिया गया। जिस जगह यह काम हो रहा है, उसका थाना क्षेत्र अलीगढ़ जिले के इगलास में आता है, जबकि राजस्व सीमा हाथरस तहसील में आती है। इसकी शिकायत तहसील अधिकारियों को भी मिली तो एसडीएम सदर ने मामले का संज्ञान लेते हुए थाना इगलास पुलिस को कार्रवाई करने के लिए कह दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की शिकायत है कि इस निर्माण के लिए मिट्टी उनके खेतों से ली जा रही है, जबकि बिना उनकी मर्जी के ऐसा नहीं किया जा सकता। वह अपने काम के लिए मिट्टी दूसरे स्थान से लेकर आएं, जिससे उनकी आलू, गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने मौके पर मिट्टी डालने का काम कर रही जेसीबी को भी सड़क पर मिट्टी डालने का काम नहीं करने दिया। ग्रामीणों ने यहां निर्माण के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।

प्रदर्शन करने वालों में प्रवेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, लाखन सिंह, विष्णु, विमल, राहुल सिंह, ओमप्रकाश, कुंदन सिंह, विनोद शर्मा, गयाप्रसाद सिंह, सतीश सिंह, फतेह सिंह, घनश्याम सिंह, मनीष कुमार, संदीप कुमार, कोमल प्रसाद, विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल थे।

30 साल से गांव कमालपुर और बगुली के लोगों को आवागमन के लिए रास्ता नहीं होने की समस्या है। बारिश में इन गांवों के बीच आवागमन के सभी रास्ते बंद हो जाते हैं। मेरे प्रयास से इस सड़क का निर्माण शुरू कराया गया है। अब इसे लेकर कोई विरोध नहीं है। जो लोग नाराज थे, उनको समझा दिया गया है।
विधिचंद्र, ग्राम प्रधान  बगुली-कमालपुर

कमालपुर से बगुली तक सड़क जिला पंचायत हाथरस से स्वीकृत ही नहीं हुई हैं। अगर किसान जिला पंचायत से सड़क निर्माण की बात कह रहे हैं। तो यह आरोप आधार हीन हैं।

 हरमीक सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत

सड़क निर्माण थाना इगलास क्षेत्र में हो रहा था। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। सड़क अगर बिना किसी संस्था की स्वीकृति के बनाई जा रही थी तो जेसीबी संचालक के खिलाफ विधिवत रूप से एफआईआर दर्ज कराई जाए। - राकेश कुमार गुप्ता, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed