फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   DIG 's inspection in hathras

डीआईजी को अपडेट नहीं मिला रिकॉर्ड

Sat, 23 Apr 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस Updated Sat, 23 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
DIG 's inspection in hathras
डीअाआईजी हाथ्‍ारस में - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। डीआईजी गोविंद अग्रवाल ने शुक्रवार को वार्षिक निरीक्षण में पुलिस लाइन और सदर कोतवाली का हाल देखा। इस दौरान डीआईजी ने परेड, मालखाना, असलहा, कंप्यूटर कक्ष, रिकॉर्ड रूम, कार्यालय आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि रिकॉर्ड अपडेट नहीं है।
विज्ञापन


रिकॉर्ड्स को अपडेट करने के लिए अगले हफ्ते सभी थानों के मुंशियों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सबसे पहले रिकॉर्ड्स को अपडेट करने वाले मुंशी और हैड मोहर्रिर को इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


डीआईजी सुबह सात बजे ही पुलिस लाइन पहुंच गए थे और दोपहर तक निरीक्षण में जुटे रहे। सदर कोतवाली में उनका निरीक्षण दोपहर ढाई बजे से था लेकिन वह ढाई घंटे पहले ही कोतवाली आ गए, जिससे वहां मौजूद पुलिस अधिकारी अवाक रह गए और यहां आला अधिकारी को सलामी भी नहीं दी जा सकी। डीआईजी ने कोतवाली में साफ-सफाई पर संतुष्टि जाहिर की और हैड मोहर्रिर शेर सिंह को रिकॉर्ड्स के बेहतर रखरखाव के लिए रिवार्ड देने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि थाने में मुंशियों पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है। पहले जहां थाने में मुंशी को 56 तरह के रजिस्टर मेंटेन करने होते थे, वहीं अब इन रजिस्टरों की संख्या 76 है। डीआईजी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि हर थानाध्यक्ष रोज दो से तीन रजिस्टर का निरीक्षण करें, जिससे महीने में सभी रजिस्टरों में रिकॉर्ड्स को अपडेट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed