{"_id":"5957f0624f1c1ba2468b4971","slug":"dig-arrived-to-samadhan-diwas-at-sikandrarao-kotwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर दरोगा, मुंशी को लगाई फटकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर दरोगा, मुंशी को लगाई फटकार
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)।
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
DIG Aligarh
- फोटो : amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पर समाधान दिवस में शनिवार को अलीगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी आरपीएस यादव ने समस्याओं का निपटारा किया। वहीं काम में लापरवाही बरतने पर उन्होंने पुलिसकर्मियों को जमकर लताड़ा। जमीन संबंधी विवादों को निपटाने के लिये समाधान दिवस सृजित किया गया है। डीआईजी ने पहले तो रजिस्टर में कायदे से शिकायताें की एंट्री न करने पर लताड़ लगाई। उन्होंने इसमें सुधार के लिए निर्देश दिए। कई जमीन संबंधी शिकायताें को लेकर सही कार्यवाही न करने पर एक दरोगा को खरी खोटी सुनाई। कस्बा चौकी इंचार्ज से लेकर हैड मुंशी आदि से अनेक सवाल पूछे। सही जवाब न मिलने पर सबको एक तरफ सभी को लताड़ लगाई। जब तक डीआईजी कोतवाली में रहे, पुलिसकर्मियाें का हवाइयां उड़ी रहीं।
होमगार्ड को तैनात देखकर भड़के डीआईजी
पहरे पर तैनात होमगार्ड्स को देखकर डीआईजी का पारा चढ़ गया। उन्होंने कांस्टेबल की तैनाती न होने पर नाराजगी जताई। इसके बाद उन्हाेंने महिला कांस्टेबल को तैनात करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
होमगार्ड को तैनात देखकर भड़के डीआईजी
पहरे पर तैनात होमगार्ड्स को देखकर डीआईजी का पारा चढ़ गया। उन्होंने कांस्टेबल की तैनाती न होने पर नाराजगी जताई। इसके बाद उन्हाेंने महिला कांस्टेबल को तैनात करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन