{"_id":"6939cd4e39113896440a2f50","slug":"dharna-held-in-hasayan-against-the-selection-process-of-ration-dealer-hathras-news-c-56-1-sali1016-141519-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हसायन में राशन डीलर की चयन प्रक्रिया के विरोध में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हसायन में राशन डीलर की चयन प्रक्रिया के विरोध में दिया धरना
विज्ञापन
ग्राम पंचायत ढडौली में राशन डीलर की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए भाकियू भानु गुट के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विकासखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए इसे निरस्त करने की मांग की है।
ग्राम पंचायत ढडौली में सात दिन पूर्व तीन दिसंबर को ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा खुली बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत स्वयं सहायता समूह की एक महिला सदस्य को राशन डीलर चुना गया। महिला शादीशुदा होने के कारण ससुराल चली गई, जिसके बाद पद रिक्त हो गया था। पद रिक्त होने पर जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव यादव द्वारा ग्राम ढडौली की राशन दुकान को निकटवर्ती ग्राम पंचायत गंगापुर से संबद्ध कर दिया गया था।
फिलहाल ढडौली के उपभोक्ता गंगापुर से खाद्यान्न प्राप्त कर रहे हैं। ढडौली के मजरा नगला पटरी के रहने वाले सिद्धार्थ जादौन का आरोप है कि तीन दिसंबर को हुई खुली बैठक के दौरान नियमों की अनदेखी कर गलत तरीके से राशन डीलर का चयन किया गया। खंड विकास अधिकारी अनुज मिश्र ने धांधली के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पूरी निष्पक्षता के साथ खुली बैठक कर चयन प्रक्रिया पूर्ण की गई है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।