Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dhanteras market is getting ready, vehicle bookings have started.

Hathras News: सजने लगा धनतेरस का बाजार, वाहनों की बुकिंग शुरू

Thu, 05 Nov 2026 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 05 Nov 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras market is getting ready, vehicle bookings have started.
शहर के एक शोरूम पर धनतेरस के लिए बाइक की बुकिंग करते ग्राहक। संवाद - फोटो : Samvad
हाथरस। जिले का ऑटोमोबाइल्स बाजार धनतेरस की खरीदारी के लिए सजकर तैयार हो चुका है। लोग मनपसंद मॉडल और रंग के वाहनों की अग्रिम बुकिंग कराने में जुटे हैं, ताकि धनतेरस के दिन बिना किसी परेशानी के तत्काल डिलीवरी प्राप्त की जा सके।
विज्ञापन

शहर के आगरा रोड, अलीगढ़ रोड, मथुरा रोड और सादाबाद मार्ग पर स्थित ऑटोमोबाइल प्रतिष्ठानों में ग्राहकों की गहमागहमी बढ़ गई है। शहर के करीब एक दर्जन दोपहिया और आधा दर्जन चारपहिया वाहनों के अधिकृत शोरूमों में त्योहारी मांग को पूरा करने के लिए वाहनों का पर्याप्त स्टॉक मंगाया गया है।
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल डीलरों के अनुसार इस बार धनतेरस पर बाजार में बंपर कारोबार की उम्मीद है। अब तक मिले रुझानों के मुताबिक करीब 360 दोपहिया और लगभग 40 चारपहिया वाहनों की डिलीवरी होने का अनुमान है। चारपहिया वाहनों में मिड-साइज कारों का दबदबा बना हुआ है, जबकि दोपहिया सेगमेंट में माइलेज वाली कंप्यूटर बाइक्स के साथ-साथ युवाओं में स्पोर्टी मॉडल्स का क्रेज भी दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में इस बार सबसे बड़ा आकर्षण इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बने हुए हैं। पेट्रोल के खर्च से राहत पाने के लिए लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर को खूब प्राथमिकता दे रहे हैं। दोपहिया वाहनों की कुल बुकिंग में इलेक्ट्रिक दोपहिया की हिस्सेदारी में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
इसके अलावा ग्रामीण अंचल में खरीफ फसलों की आवक और त्योहारी खरीदारी के मद्देनजर ट्रैक्टरों की भी अग्रिम बुकिंग में तेजी आई है। वहीं स्वरोजगार के लिए ई-रिक्शा और छोटे कॉमर्शियल वाहनों की मांग में भी अच्छा उछाल देखा जा रहा है। ग्राहकों को लुभाने के लिए विभिन्न कंपनियों और डीलरों की ओर से जीरो डाउन पेमेंट, आसान फाइनेंस, कैशबैक और उपहार जैसी आकर्षक त्योहारी योजनाओं की पेशकश की जा रही है।

पसंदीदा रंग और वेरिएंट की बुकिंग में तेजी
धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में डिलीवरी के लिए लोग सप्ताह भर पहले से ही अपने पसंदीदा रंग और वेरिएंट की बुकिंग पक्की कर रहे हैं। इस बार डिलीवरी के समय किसी को इंतजार न करना पड़े, इसके लिए हमने पहले से अतिरिक्त गाड़ियां मंगा रखी हैं।

-कपिल राघव, विक्रय प्रबंधक, प्रमुख दोपहिया वाहन शोरूम, हाथरस।



इस बार पेट्रोल की कीमतों को देखते हुए कंप्यूटर माइलेज बाइक के साथ-साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्रति जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। अब तक बड़ी संख्या में एडवांस बुकिंग हो चुकी है। हमने त्योहार के दिन सुचारू डिलीवरी के लिए मॉडलों का अतिरिक्त स्टॉक मंगा रखा है
-नितिन चोपरा, विक्रय प्रबंधक, प्रमुख दोपहिया वाहन शोरूम, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed