{"_id":"674631d9600ab5504907b807","slug":"devotees-gathered-in-khatu-shyam-temple-hathras-news-c-2-1-ali1027-542386-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़े भक्त
विज्ञापन
नगर और क्षेत्र में उत्पन्ना एकादशी श्रद्धापूर्वक मनाया गया। बिजलीघर रोड स्थित श्री खाटू श्याम गोवर्धनधाम मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़़ रही।
श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से खाटू श्याम की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नगर के अलावा दूर-दराज से भक्त खाटू श्याम के दर्शन के लिए पहुंचे। पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया था। खाटू श्याम का सतरंगी फूलों से विशेष शृंगार किया गया। गोवर्धन महाराज को भी विशेष वस्त्र पहनाए गए।
श्रद्धालु गुलाब का फूल और इत्र की शीशी लेकर बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे। बाबा को पंच मेवा, पेठा, माखन मिश्री और फलों का भोग लगाया गया। काफी भक्तों ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा की। शाम को मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस दिन से एकादशी का व्रत रखने का संकल्प लिया। मंदिर समिति के रजत अग्रवाल खोनू ने बताया कि अन्य दिनों की अपेक्षा एकादशी के दिन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं।