फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Devotees danced to Poonam Didi bhajans

पूनम दीदी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु: छटा तेरी तीन लोक से न्यारी है, गोवर्धन महाराज

Sun, 05 Jan 2025 06:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 05 Jan 2025 06:13 PM IST
सार

पूर्णिमा और पूनम दीदी का मंच पर आगमन हुआ तो पूरा पंडाल राधे-राधे से गुंजायमान हो उठा। उन्होंने सुनाया हमारे हैं श्री गुरुदेव, हमें किस बात की चिंता..भजन गाया। इसके बाद छटा तेरी तीन लोक से न्यारी है, गोवर्धन महाराज, राधे-राधे बोल श्याम आएंगे, वंृदावन कहा दूर है, बरसाना कहां दूर है...।

विज्ञापन
Devotees danced to Poonam Didi bhajans
भजन गायिका ब्रजरस अनुरागी पूर्णिमा, पूनम दीदी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

श्री गिरिराज मित्र मंडल सादाबाद ने श्री गिरिराजजी महाराज मंदिर के स्थापना दिवस पर महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में 4 जनवरी की रात को भजन संध्या आयोजित की गई। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक ब्रजरस अनुरागी पूर्णिमा, पूनम दीदी के भजनों पर श्रद्धालु झूमे।

विज्ञापन


कलाकार तिरलोकी शर्मा और अनुज गुप्ता की प्रस्तुति के बाद जैसे ही पूर्णिमा और पूनम दीदी का मंच पर आगमन हुआ तो पूरा पंडाल राधे-राधे से गुंजायमान हो उठा। उन्होंने सुनाया हमारे हैं श्री गुरुदेव, हमें किस बात की चिंता..भजन गाया। इसके बाद छटा तेरी तीन लोक से न्यारी है, गोवर्धन महाराज, राधे-राधे बोल श्याम आएंगे, वंृदावन कहा दूर है, बरसाना कहां दूर है सुनया। भजनों को सुन भक्त झूम उठे। पूनम दीदी ने कहा कि अगर किसी को कोई नशा करना है तो वह भगवान श्रीकृष्ण के नाम का नशा करे। भक्ति का ज्वार ठंड और शीत लहर को भी मात दे रहा था। भजनाें की धुन पर भक्त आंखें बंद कर झूमे जा रहे थे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में गोवर्धन महाराज का भव्य दरबार सजाया गया। इस दौरान आयोजक मंडल के छत्रपाल गुप्ता, विनीत अग्रवाल, चेतन गोयल, अमरीश अग्रवाल, गौरव गोयल, विपुल अग्रवाल, विश्वप्रकाश रावत, मनोज गर्ग, डालचंद्र अग्रवाल, सुमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed