{"_id":"646bbcab8e6bb7969b0b6674","slug":"devotees-dance-in-the-devotion-of-khatu-shyam-sadabad-news-c-58-1-sali1023-80-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खाटू श्याम की भक्ति में चूर होकर झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खाटू श्याम की भक्ति में चूर होकर झूमे भक्त
Tue, 23 May 2023 12:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 23 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
खाटू श्याम की भक्ति में झूमते भक्त।
- फोटो : Samvad
बिजली घर रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर की स्थापना को एक वर्ष पूरे होने पर में भजन संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोग बाबा खाटू श्याम की भक्ति में डूब गए। देर रात तक श्याम प्यारे के भक्त दोनों हाथ उठाकर जयकारे लगाते रहे। भजन गायक पटियाला के विशाल शैली, पटना की गिन्नी कौर, आगरा के राजा सांवरिया के भजनों पर श्रोता खूब झूमे
रींगस राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर से पधारी बड़ी मां के सानिध्य में खाटू नरेश की आरती कर विधिवत पूजा अर्चना के साथ भजन संकीर्तन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। भजन गायकों ने खाटू श्याम की भक्ति से ओतप्रोत भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर श्याम भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कई घंटे तक भक्त श्याम भजनों पर झूमते गाते रहे। बड़ी संख्या में भक्तों खाटू नरेश के दर्शन और संकीर्तन में शामिल रहे। मंदिर परिसर में खाटू नरेश को भव्य छप्पन भोग लगाए गए। तीन दिन तक चले स्थापना वर्ष उत्सव में खूब भक्ति वर्षा हुई। सोमवार शाम संध्या आरती के बाद खाटू श्याम मंदिर पर भक्तों को प्रसाद बांटा गया।