{"_id":"692b5364f62d286cd00be5d6","slug":"development-work-will-be-carried-out-in-the-sadabad-rural-area-at-a-cost-of-four-crore-rupees-hathras-news-c-56-1-hts1003-140994-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चार करोड़ की लागत से सादाबाद देहात क्षेत्र में होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चार करोड़ की लागत से सादाबाद देहात क्षेत्र में होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
सादाबाद विकास खंड के देहात क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करीब चार करोड़ रुपये की लागत से कई विकास कार्य किए जाएंगे। शासन स्तर से बजट स्वीकृत होने के बाद संबंधित विभागों द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके पूर्ण होते ही कार्यों का विधिवत प्रारंभ किया जाएगा।
प्रस्तावित कार्यों में गांवों की टूटी, कच्ची गलियों का दुरुस्तीकरण, कई क्षेत्रों में नई नालियों का निर्माण, पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था तथा कुछ प्रमुख स्थानों पर इंटरलॉकिंग मार्गों का निर्माण शामिल है। इन कार्यों के शुरू होने से ग्रामीण इलाकों में आवागमन सुगम होगा और जलभराव जैसी समस्याओं में भी कमी आएगी।
खंड विकास अधिकारी सादाबाद सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुसार कराए जाएंगे और तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश संबंधित निविदा के साथ मौजूद हैं।