{"_id":"693bac722cb7d58099011665","slug":"development-work-in-nine-municipal-bodies-of-hathras-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नौ नगर निकायों में 18 करोड़ से कराए जाएंगे विकास कार्य, सड़क-नाली और पेयजल के होंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नौ नगर निकायों में 18 करोड़ से कराए जाएंगे विकास कार्य, सड़क-नाली और पेयजल के होंगे काम
Fri, 12 Dec 2025 11:17 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:17 AM IST
सार
पेयजल की पाइपलाइन बिछाने, नई सीवर लाइन निर्माण, नालों की सफाई और मरम्मत, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को बेहतर बनाने, आधुनिक कचरा संग्रहण वाहन खरीदने, स्ट्रीट लाइट लगाने आदि कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
हाथरस नगर पालिका
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस जिले के नौ नगर निकायों में 18 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि से यह कार्य कराए जाएंगे। नगर निकायों को 15 दिसंबर तक प्रस्ताव देने हैं, इन पर 17 दिसंबर को जिलास्तरीय बैठक में फैसला होगा।
विज्ञापन
नगर निकायों ने अपनी आवश्यकताओं के अनुसार प्राथमिकताएं तय की हैं। इसमें पेयजल की पाइपलाइन बिछाने, नई सीवर लाइन निर्माण, नालों की सफाई और मरम्मत, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को बेहतर बनाने, आधुनिक कचरा संग्रहण वाहन खरीदने, स्ट्रीट लाइट लगाने और प्रमुख मार्गों के सुंदरीकरण व मरम्मत जैसे कार्य शामिल हैं। कुछ निकायों ने सामुदायिक केंद्रों के निर्माण, सार्वजनिक शौचालयों की संख्या बढ़ाने, फुटपाथ और पार्कों के विकास का प्रस्ताव बनाया है।
विज्ञापन
खासतौर पर स्वच्छता और पेयजल आपूर्ति मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है, क्योंकि नगरों में बढ़ती आबादी के चलते इन दोनों क्षेत्रों में अतिरिक्त संसाधनों की जरूरत बढ़ी है। एडीएम वित्त बसंत लाल ने बताया कि जिला स्तरीय समिति द्वारा 17 दिसंबर को सभी प्रस्तावों की समीक्षा की जाएगी। स्वीकृत हुए प्रस्तावों पर नए वर्ष में कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
हाथरस जिले में हैं नौ नगर निकाय
- हाथरस नगर पालिका
- सिकंदराराऊ नगर पालिका
- सादाबाद नगर पंचायत
- सासनी नगर पंचायत
- मेंडू नगर पंचायत
- पुरदिलनगर नगर पंचायत
- सहपऊ नगर पंचायत
- हसायन नगर पंचायत
- मुरसान नगर पंचायत