फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Despite increase in resources the number of newly admitted students decreased

Hathras News: संसाधन बढ़ने के बावजूद घटी नव प्रवेशित विद्यार्थियों की संख्या

Thu, 01 Aug 2024 06:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 01 Aug 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Despite increase in resources the number of newly admitted students decreased
तमाम प्रयासों के बावजूद परिषदीय विद्यालयों में नए विद्यार्थियों के नामांकन की संख्या नहीं बढ़ रही है। पिछले शिक्षा सत्र में परिषदीय विद्यालयों में करीब 23 हजार 867 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इस शिक्षा सत्र में अभी तक करीब 13595 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने को निशुल्क शिक्षा से लेकर विद्यालय में मध्याहन भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके बावजूद इन विद्यालयों में छात्र संख्या नहीं बढ़ रही है। विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने को स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद विद्यालयों में नवीन नामांकन की संख्या नहीं बढ़ रही है। बेसिक शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले शिक्षा सत्र में करीब 23 हजार 867 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। इस शिक्षा सत्र में अभी तक करीब 13595 विद्यार्थियों ने ही प्रवेश लिया है।
विज्ञापन


--



दो विद्यालयों में नए नामांकनों की संख्या शून्य

काफी विद्यालयों में नए नामांकनों के हालात काफी खराब हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार दो परिषदीय विद्यालयों में इस शिक्षा सत्र में अभी तक एक भी विद्यार्थी ने प्रवेश नहीं लिया है। वहीं, जिले के 20 विद्यालयों में नए नामांकनों की संख्या दस से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

139 विद्यालयों में नए नामांकन की संख्या 30 से कम

50 से कम नव प्रवेश वाले विद्यालयों के संबंध में पिछले दिनों शासन ने बीएसए से स्पष्टीकरण मांगा था। बीएसए भी कम नामांकन को लेकर गंभीर हैं। 30 से कम छात्र संख्या वाले जिले के 139 विद्यालयों के शिक्षकों से कम छात्र संख्या को लेकर जवाब तलब किया जा रहा है। इन शिक्षकों से कम छात्र संख्या के पीछे कारणों की जानकारी हासिल की जा रही है।






विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षक अभिभावकों को अपने बच्चों को विद्यालय जाने को प्रेरित करते हैं। हमारा प्रयास है कि हर हाल में छात्र संख्या बढ़ाई जाए।

- स्वाति भारती, बीएसए हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed