फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Department engaged in trying to supply better electricity on Diwali

दिवाली पर बेहतर बिजली सप्लाई देने की कोशिश में जुटा विभाग

Mon, 14 Oct 2019 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Department engaged in trying to supply better electricity on Diwali
दिवाली पर बेहतर बिजली सप्लाई देने की कवायद में जुटा विभाग
विज्ञापन

आज से 18 अक्तूबर तक ओढ़पुरा व सादाबाद में होगा मरम्मत काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। दिवाली पर जिले भर के उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने को लेकर विभाग कवायद में जुट गया है। ओवरलोडिंग को ध्यान में रखते हुए ट्रांसमिशन द्वारा ओढपुरा व सादाबाद में 15 अक्तूबर से 18 अक्तूबर के बीच सबस्टेशन पर मरम्मत का काम होगा। इसलिए कुछ समय के लिए सप्लाई प्रभावित रहेगी।
उल्लेखनीय है कि जिले के 33/11 केवीए के 64 बिजलीघरों को ट्रांसमिशन के सबस्टेशनों से सप्लाई दी जाती है। ट्रंासमिशन द्वारा दिवाली पर्व को ध्यान में रखते हुए 15 अक्तूबर को 132 केवीए ओढ़पुरा, 132 केवीए उपकेंद्र सादाबाद पर मरम्मत का काम होगा। इस कारण प्रगतिपुरम सबस्टेशन, सादाबाद प्रथम, सादाबाद द्वितीय, सहपऊ में सुबह एक से दो घंटे के लिए बंद रहेगी।
विज्ञापन

16 को लहरा सलेमपुर सबस्टेशन, हाथरस टाउन व हाथरस जंक्शन स्टेशन सुबह साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक बंद रहेगा। वहीं सादाबाद में सादाबाद प्रथम, सादाबाद द्वितीय, सहपऊ, ऑवल खेड़ा, मई, बिसावर, गीगला की सप्लाई दस से 11 बजे तक बंद रहेगी। ट्रांसमिशन के एसडीओ मनीष मथुरिया ने लोगों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed