{"_id":"5dc483128ebc3e5b6c69ce14","slug":"dengue-hathras-news-ali2182173174","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की डेंगू से व दो लोगों की बुखार से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर की डेंगू से व दो लोगों की बुखार से मौत
विज्ञापन
मंगल सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : HATHRAS
क्षेत्र में डेंगू और बुखार का प्रकोप जारी है। बुधवार रात एक किशोर की डेंगू से मौत हो गई। दो लोगों को के लिए बुखार काल बन गया। डेंगू से पीड़ित किशोर शहर के निजी अस्पताल में भर्ती था। जिन दो लोगों की बुखार से मौत हुई है। वह हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी थे।
इगलास क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी सचिन कुमार (15) पुत्र विनोद कुमार को चार दिन से बुखार था। परिजनों ने उसे बुधवार को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी डेंगू की प्रथम जांच हुई, जिसमें उसे डेंगू होने की पुष्टि हुई। सचिन की दूसरी जांच (अलाइजा टेस्ट) के लिए परिजन उसे लेकर जा ही रहे थे कि उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वह शव लेकर अपने गांव चले गए।
बुखार से हाथरस जंक्शन के गांव रामपुर में दो लोगों की मौत हो गई। यहां के मंगल सिंह (55) पुत्र प्यारेलाल को पिछले 15 दिनों से बुखार था। कई दिनों तक जिला अस्पताल में भी भर्ती रहे।
विज्ञापन
सोमवार को अस्पताल से परिजन उन्हें घर ले गए। जहां पर उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई। उन्हें बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर देर रात को उनकी मौत हो गई। इनके अलावा रामपुर निवासी साहब सिंह (40) पुत्र दयालसरन को एक महीने से बुखार था। यहां पर ठीक न होने के कारण, वह इलाज कराने दिल्ली अपनी बहन के पास चले गए। जहां पर बुखार के कारण उसकी मौत हो गई। रामपुर में बुखार से हुई दो मौतों के बाद कोहराम मच गया।

साहब सिंह का फाइल फोटो।- फोटो : HATHRAS