{"_id":"60c108f68ebc3e4454214430","slug":"demanded-compensation-for-the-relatives-of-the-deceased-by-protesting-sikandhra-rahu-news-ali265123242","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना-प्रदर्शन कर मृतक के परिजनों के लिए मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना-प्रदर्शन कर मृतक के परिजनों के लिए मांगा मुआवजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
अलीगढ़ जहरीली शराब कांड के विरोध में कांग्रेसियों ने बुधवार को जगह-जगह धरना-प्रदर्शन किया। गांव अगसौली के इंदिरा पार्क में धरने पर बैठे कांग्रेसियों ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। दोषियों को निलंबित करने, जेल भेजने से मृतकों के परिवार को क्या मिलेगा? ठेका सरकारी था तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होनी चाहिए।
कांग्रेसियों ने मृतकों के परिजनों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की। मौके पर प्रदीप कुमार जादौन, निखिलवर्ती पाठक, राशिद कुरैशी, गौरव कश्यप, पवन जादौन, दिनेश चंद्र, जगपाल सिंह दिवाकर, गिरीश दिवाकर, जितेंद्र प्रजापति, मुकेश कुमार, संजय सिंह, शैलेंद्र सिंह, ऊषा देवी, डॉली पुंढीर आदि थे।
इधर, नगर के आंबेडकर पार्क में कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन कर मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। मौके पर नवेद अहमद खान, नगर अध्यक्ष हसीन खान, माशाअल्लाह, दिनेश कुमार, शकील आदि थे।