फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Demand to build a bridge on Karban river from Jalshakti Minister

Hathras News: जलशक्ति मंत्री से करबन नदी पर पुल बनाने की मांग

Sat, 23 Aug 2025 02:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Demand to build a bridge on Karban river from Jalshakti Minister
भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से उनके लखनऊ आवास पर मुलाकात की। मंत्री से करबन नदी पर पुल बनाने की मांग की।
विज्ञापन

धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि करबन नदी के दोनों ओर गांव सदोलपुर, बलीपुर, गंगागढ़ी, मई, दौलताबाद, नगला अधोता, बढ़ाकला, पिलखिनुया गांवों के किसानों की कृषि भूमि है। पुल न होने के कारण किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खेत तक पहुंचने के लिए 7-8 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। पकी हुई फसलों को ढोने में 10-12 किलोमीटर अतिरिक्त चलना पड़ता है। यदि शीघ्र ही इस नदी पर पुल न बना तो किसी दिन बड़ा हादसा होने की आशंका है। इसी तरह से श्रीराम डेयरी के पास स्थित पुल से ग्राम वंदीपुर के पुल तक लगभग 4 किलोमीटर लंबी बंबे की पटरी 12-13 ग्राम पंचायतों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है। यदि इस मार्ग का डामरीकरण करा दिया जाए तो राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed