{"_id":"67ed9c1ce34249eaff006e0d","slug":"demand-sent-for-283-lakh-books-for-class-one-to-three-hathras-news-c-56-1-hts1002-129482-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कक्षा एक से तीन के लिए 2.83 लाख किताबों की भेजी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कक्षा एक से तीन के लिए 2.83 लाख किताबों की भेजी मांग
Thu, 03 Apr 2025 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों के लिए जल्द किताबें उपलब्ध हो जाएंगी। विभाग ने शासन को करीब 2.83 लाख किताबों की मांग भेज दी है। आपूर्ति होते ही इनका वितरण शुरू हो जाएगा।
जिले के 1236 परिषदीय विद्यालयों में करीब 1.23 लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनको सरकार द्वारा निशुल्क शिक्षा, यूनिफॉर्म, किताबें और विद्यालय में ही मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने का प्रावधान है। एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बीच विद्यालयों में विद्यार्थियों को किताबें भी वितरित की जा रही हैं।
अभी कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों को बांटने के लिए शासन से किताबें नहीं मिली हैं। इस संबंध में बीएसए स्वाति भारती का कहना है कि कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों के लिए किताबों की मांग शासन को भेज दी गई है। आपूर्ति मिलते ही किताबों का वितरण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
-
फोटो
प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों को वितरित कीं किताबें
हाथरस। ब्लॉक सहपऊ के प्राथमिक विद्यालय मांगरू में प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव राघव के नेतृत्व में बुधवार को प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में बीईओ सुल्तान अहमद, व्यापारी अमित बंसल, नरेंद्र, हाथरस के यातायात पुलिस निरीक्षक सुभाष यादव ने बच्चों को पुस्तकें, बैग, कॉपी पानी की बोतल और चॉकलेट वितरित कीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। ग्राम प्रधान कोमल प्रसाद ने बच्चों को कॅरिअर संवारने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सोनिका चौरसिया, रवि कुमार, मुकेश चौहान, सुनीता कुमारी आदि मौजूद रहीं।