फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Deepesh of Nagla Vishi will show wonders with javelin in Paralympics

Hathras News: नगला विशी के दीपेश पैरालंपिक में भाले से दिखाएंगे कमाल

Tue, 27 Aug 2024 03:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 27 Aug 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Deepesh of Nagla Vishi will show wonders with javelin in Paralympics
फ्रांस की राजधानी पेरिस में 28 अगस्त से आठ सितंबर तक चलने पैरालंपिक खेलों में गांव नगला विशी निवासी 19 वर्षीय दिव्यांग खिलाड़ी दीपेश कुमार अपने भाले से कमाल दिखाएंगे। रविवार रात में वह देश के अन्य खिलाड़ियों के साथ पेरिस पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

गांव में रह रहे उनके चाचा विशाल ने बताया कि पेरिस पहुंचने के बाद दीपेश ने फोन पर बताया कि वह पेरिस से मेडल लेकर ही लौटेंगे। उन्होंने आगे बताया कि भाला फेंक में उनसे आगे अमेरिका का एक दिव्यांग है, लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि वह उससे अधिक दूरी पर भाला फेंकेंगे। पिता भानु प्रकाश ने बताया कि दीपेश का बचपन से ही खेलों से लगाव था। वह जब भी खेतों की ओर जाते थे तो उनके हाथ में लाठी होती थी, जिसे वह भाले की तरह फेंकते थे।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि दीपेश शरारती भी थे। जब वह 14 वर्ष के थे तो खेतों से भैंसा बुग्गी लेकर आ रहे थे। अचानक बुग्गी पलट गई और वह उसके नीचे दब गए। उनकी कमर में काफी चोट लगी थी। उन्होंने बेटे का काफी इलाज कराया, लेकिन कमर के नीचे के हिस्से ने काम करना बंद कर दिया। दुर्घटना के बावजूद दीपेश ने हिम्मत नहीं हारी। तीन साल पहले उन्होंने पैरालंपिक खेलों के लिए दिल्ली की साई अकादमी में प्रवेश लिया और पहले ही वर्ष बंगलुरू में हुए पैरा खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद उड़ीसा के साथ देश के अन्य प्रदेशों में हुए दिव्यांग खेलों में उन्होंने भाला फेंकने में पदक प्राप्त किए हैं। अब वह तीन साल से साईं अकादमी में ही भाला फेंकने का अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed