{"_id":"5d1e4ccc8ebc3e3c9e79efbc","slug":"debt-shopkeeper-absconded-creditors-complained-to-police-hathras-news-ali207535436","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबा दुकानदार फरार, लेनदारों ने पुलिस से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज में डूबा दुकानदार फरार, लेनदारों ने पुलिस से की शिकायत
विज्ञापन
कर्ज में डूबा व्यापारी फरार, लेनदारों ने पुलिस से की शिकायत
कोमल कांपलेक्स में रेडीमेड का कारोबार करने वाले पर हैं लोगों के करोड़ों रुपये
गुरुवार को काफी लोग पहुंचे कोतवाली, कारोबारी के खिलाफ की शिकायत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कर्ज में डूबे व्यापारी की शिकायत लेकर काफी लोग कोतवाली पहुंचे। यहां पर इन लोगों ने रेडीमेड कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग पुलिस से की।
शहर के नवल नगर निवासी एक व्यक्ति का कोमल कांपलेक्स में रेडीमेड का कारोबार है। उस कारोबार को बढ़ाने के लिए उसने शहर के तमाम लोगों से कर्जा लिया, लेकिन उसने यह कर्ज नहीं लौटाया। जिसके कारण कुछ लेनदारों ने उसकी दुकान पर ताला जड़ दिया था।
गुरुवार को दर्जनभर से अधिक व्यापारी कोतवाली पहुंचे। यहां पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात पुलिस से कही। यहां पर आने वालों में अनुराग अग्रवाल, रमेशचंद्र निवासीगण नेहरू कॉलोनी, संजय अग्रवाल, अंशुल, अजीत आदि ने शिकायत की है। एसएचओ प्रवेश राणा ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।