{"_id":"645d30969acacf5d710d6317","slug":"death-by-heart-failure-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला बुजुर्ग का शव, ह्रदय गति रुकने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला बुजुर्ग का शव, ह्रदय गति रुकने से हुई मौत
Thu, 11 May 2023 11:44 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 11 May 2023 11:44 PM IST
सार
बुजुर्ग किराए के मकान में रहते थे। बृहस्पतिवार को उनका शव बंद कमरे में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने बताया कि दिनेश दिल की बीमारी के मरीज थे। हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हार्ट अटैक
- फोटो : istock
विस्तार
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के सड़क के नगला में ह्रदय गति रुकने से बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
दिनेश उपाध्याय (65) पुत्र रामलाल निवासी गांव अहवरनपुर थाना हाथरस गेट सड़क के नगला में किराये के मकान में रहते थे। बृहस्पतिवार को उनका शव बंद कमरे में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक के भाई राकेश उपाध्याय ने बताया कि दिनेश दिल की बीमारी के मरीज थे। हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन