फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body of youth found on the road, family members accused of murder

Hathras News: सड़क पर मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 20 Aug 2024 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 20 Aug 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found on the road, family members accused of murder
कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव मुगलगढ़ी के पास रविवार की रात को एक युवक का शव खून से लतपथ हालत में सड़क पर मिला। परिजनों ने कुछ नामजदों पर हत्या कर शव सड़क पर फेंकने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


गांव बरई शाहपुर निवासी तूफान सिंह पुत्र तिलक सिंह की रविवार शाम को घर से किसी काम से निकले थे। रात को क्षेत्र के गांव मुगलगढ़ी के पास उनका शव खून से लतपथ सड़क पर पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस की दी। जानकारी होने पर परिजन व पुलिस मौके पहुंच गई। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है। इसे दुर्घटना दिखाया जा रहा है। काफी देर तक परिजनों ने सड़क से शव को उठने नहीं दिया। बाद में पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता तिलक सिंह पुत्र भूप सिंह ने तहरीर देते हुए कहा कि रंजिश के चलते कुछ नामजद लोगों ने मेरे बेटे की है। मामले में सीओ श्यामवीर सिंह ने बताया है कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक युवक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article