फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body of youth found near railway track, accused of murder, police is investigating

रेलवे ट्रेक के पास मिला युवक का शव, हत्या का आरोप, पुलिस कर रही जांच

Wed, 02 Oct 2019 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found near railway track, accused of murder, police is investigating
रेलवे ट्रैक के निकट मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट के गांव नगला अलगर्जी में अपनी बहन के यहां आया था मृतक
कहासुनी के बाद मारपीट कर हत्या करने और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव हतीसा पुल के निकट मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कई घंटे बाद मृतक की पहचान हुई। एटा के निधौली कलां का यह युवक यहां अपनी बहन के यहां एक कार्यक्रम में आया था। उसके परिजनों का आरोप है कि शहर में खातीखाना पर हुई गाली-गलौज के बाद तीन लोगों ने उसकी हत्या कर दी और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। रात्रि में पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई कर रही थी।
एटा जनपद के थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव जाटवपुरा निवासी राजपाल सिंह (40 वर्ष) पुत्र प्रभु की बहन शहर से सटे गांव नगला अलगर्जी में रहती है। वह अपनी बहन के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। सोमवार की रात करीब 10 बजे राजपाल और उसका भांजा संजय निवासी नगला अलगर्जी पूजा का सामान खरीदने के लिए खातीखाना होकर निकल रहे थे। इस बीच शराब के ठेके के सामने खड़ा एक व्यक्ति गाली-गलौज करने लगा और धमकाने लगा। विरोध करने पर मोहल्ला कर्र निवासी इस नामजद और उसके दो साथी उनके साथ मारपीट करने लगे। संजय तो वहां से भाग आया, लेकिन आरोप है कि नामजदों ने राजपाल को पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि तीन व्यक्ति राजपाल को मारते पीटते हुए घसीटते हुए ले गए और उसके बाद उसकी हत्या कर शव को हतीसा के निकट रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। इधर, रात्रि में राजपाल के परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। यह लोग उसके गुम होने की जानकारी देने के लिए कोतवाली हाथरस सदर भी पहुंचे। मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक शव मिला। पुलिस ने इस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। राजपाल के परिजनों को जब यह पता चला कि एक लावारिस शव बरामद हुआ है तो यह लोग पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। वहां इन लोगों ने शव की शिनाख्त राजपाल के रूप में कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तदुपरांत यह लोग फिर कोतवाली सदर पहुंच गए। इनके साथ कुछ राजनेता भी थे। इन लोगों ने राजपाल की हत्या की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक भी पहुंच गए और मामले को लेकर पूछताछ की। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed