फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body of youth found hanging from rosewood tree

Hathras News: शीशम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पैन कार्ड से पता लगा नाम

Tue, 07 Mar 2023 05:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 07 Mar 2023 05:42 PM IST
सार

हाथरस में सासनी के आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित ग्राम सठिया में जयराम कोल्ड स्टोर के निकट शीशम के पेड़ पर एक  युवक की लाश लटकी हुई थी। मृतक के पैंट की जेब में पैन कार्ड मिला। पैन कार्ड के आधार पर पता चला कि युवक का नाम करतार सिंह पुत्र महेश चंद्र है और उसकी उम्र 21 साल है।

विज्ञापन
Dead body of youth found hanging from rosewood tree
मौके पर जांच करते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शीशम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ था। खेतों ने काम करने वाले लोगों ने जब शव को देखा, तो उनकी चीख निकल गई। मृतक के जेब से उसका पैन कार्ड मिला, जिससे उसका नाम और उम्र की पता चला।

विज्ञापन


हाथरस में सासनी के आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित ग्राम सठिया में जयराम कोल्ड स्टोर के निकट शीशम के पेड़ पर एक  युवक की लाश लटकी हुई थी। खेतों पर काम करने आए युवकों ने जब उस युवक को पेड़ पर लटका देखा, तो उनकी चीख निकल गई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और मृत युवक की तलाशी ली। 
विज्ञापन


मृतक के पैंट की जेब में पैन कार्ड मिला। पैन कार्ड के आधार पर पता चला कि युवक का नाम करतार सिंह पुत्र महेश चंद्र है और उसकी उम्र 21 साल है।  मृतक की पहचान इगलास निवासी करतार सिंह पुत्र महेश चंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने सूचना देकर उसके परिजनों को कोतवाली बुला लिया। परिजनों ने बताया कि करतार सिंह अपनी ननिहाल जैतपुर थाना मुरसान में रह रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed