{"_id":"6780326c129ab8c5060fe704","slug":"dead-body-of-young-man-found-suspicion-of-murder-expressed-hathras-news-c-57-1-sali1014-101967-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: युवक का शव मिला, हत्या की जताई आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: युवक का शव मिला, हत्या की जताई आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण
Fri, 10 Jan 2025 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 10 Jan 2025 02:02 AM IST
सार
शिवकुमार उर्फ लल्लू बल्लभगढ़ से कार्य करने के बाद अपनी ससुराल भिंतर में रह रही पत्नी और तीन बच्चों से मिलने जा रहे थे। रात्रि तक घर नहीं पहुंचने के कारण शिवकुमार की पत्नी अनीता ने अपने पति से कई बार संपर्क करने के लिए मोबाइल पर कॉल भी की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के गांव भिंतर-शहबाजपुर मार्ग पर खेत में 9 जनवरी की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। युवक की पहचान सिकंदरपुर-इंद्रपुर निवासी शिवकुमार उर्फ लल्लू (30) वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
शिवकुमार उर्फ लल्लू हरियाणा के वल्लभगढ़ में मजदूरी करते थे। वह 8 जनवरी को बल्लभगढ़ से कार्य करने के बाद अपनी ससुराल भिंतर में रह रही पत्नी अनीता और तीन बच्चों से मिलने जा रहे थे। उनकी अपनी पत्नी से 8 जनवरी की सुबह 11 बजे बात हुई थी। रात्रि तक घर नहीं पहुंचने के कारण शिवकुमार की पत्नी अनीता ने अपने पति से कई बार संपर्क करने के लिए मोबाइल पर कॉल भी की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
9 जनवरी की दोपहर को गांव भिंतर के बाहर एक खेत में ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। मौके पर काफी भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव के पास पड़े थैले और कपड़ों से एक मोबाइल नंबर लिखा पर्चा निकला। इसके आधार पर शव की शिनाख्त हुई। युवक की ससुराल में जब इसकी जानकारी हुई तो पत्नी और बच्चों के अलावा ससुराल पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन
मृतक ने अपने पीछे पत्नरी के अलावा तीन बच्चों को बिलखते हुए छोड़ा है। मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। इसके आधार पर ससुराल वालों ने उसकी हत्या की आशंका जाहिर की है। सीओ सिकंदराराऊ श्यामवीर सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।