{"_id":"6420821154738b5e2b02b925","slug":"dead-body-of-hathras-youth-found-on-roadside-in-ghaziabad-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गाजियाबाद में सड़क किनारे मिला हाथरस के युवक का शव, फैक्टरी में करता था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गाजियाबाद में सड़क किनारे मिला हाथरस के युवक का शव, फैक्टरी में करता था काम
Sun, 26 Mar 2023 11:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:04 PM IST
सार
गाजियाबाद में ट्रॉनिका सिटी सेक्टर एक पानी की टंकी के निकट सड़क किनारे जवाहर गढ़ हाथरस निवासी युवक का शव मिला। वह वहां एक फैक्टरी में काम करता था।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक
- फोटो : Social Media
विस्तार
गाजियाबाद में ट्रॉनिका सिटी सेक्टर एक पानी की टंकी के निकट सड़क किनारे फैक्टरी कर्मचारी का शव मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए।
विज्ञापन
पूछताछ में मृतक की शिनाख्त सत्यपाल (45) निवासी ग्राम जवाहर गढ़ हाथरस के रूप में हुई। सत्यपाल पास की एक फैक्टरी में काम करता था। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चलेगा। शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन