फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body of Dhirendra from Firozabad found in Hathras Junction

Hathras News: फिरोजाबाद के धीरेंद्र का था हाथरस जंक्शन में मिला शव

Sun, 21 Apr 2024 02:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 21 Apr 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Dead body of Dhirendra from Firozabad found in Hathras Junction
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दतौरा के नाले में मिले युवक के शव की शनिवार को पहचान हो गई। मृतक फिरोजाबाद जिले के थाना शेरगढ़ के गांव सियावरी निवासी धीरेंद्र (18) पुत्र हरिशंकर था। वह मानसिक रूप से बीमार था।
विज्ञापन




मृतक के परिजन भी शनिवार की शाम को पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए। धीरेंद्र बीते दिनों हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला मलू स्थित अपनी मौसी के घर आया था। बुधवार की शाम को अचानक वह घर से लापता हो गया। गांव दतौरा स्थित नाले में एक युवक का शव मिला।
विज्ञापन




पुलिस ने शव की शिनाख्त के काफी प्रयास किए थे, लेकिन पहचान नहीं होने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब उसकी पहचान हुई है। परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। आगरा के अस्पताल से उसका इलाज चल रहा था। बीते दिनों वह गांव नगला मलू स्थित अपनी मौसी के यहां आया था। वहां से वह लापता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed