{"_id":"68740ae5e460de84700a0cdd","slug":"dead-body-of-a-youth-who-drowned-in-mandakini-river-was-found-hathras-news-c-56-1-sali1016-134492-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मंदाकिनी नदी में डूबे युवक का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मंदाकिनी नदी में डूबे युवक का मिला शव
Mon, 14 Jul 2025 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पर चित्रकूट गए बिसावर निवासी मनोज (42) का शव तीन दिन बाद गोताखोरों ने मंदाकिनी नदी से खोज लिया है। उसका शव मंदाकिनी नदी में चित्रकूट से करीब 15 किमी दूरी पर मिला। शव मिलते ही वहां मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात शव बिसावर लाया जाएगा।
पूर्व ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि व किसान नेता गिरेंद्र चौधरी के चचेरे भाई मनोज चौधरी पुत्र वीरी सिंह निवासी डाकखाना मोहल्ला बिसावर आठ जुलाई को चित्रकूट स्थित मौनी बाबा आश्रम पर गए थे। यहां गुरु पूर्णिमा पर भंडारे का आयोजन किया गया था। 11 जुलाई को सुबह आठ बजे जब मनोज स्फटिक शिला के पास मंदाकिनी नदी में स्नान कर रहे थे तो इस दौरान अचानक आए तेज बहाव की वजह से वह नदी में डूब गए।
दो दिन तक लगातार नदी में मनोज की तलाश गोताखोरों व पुलिस कर्मियों ने की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। तीसरे दिन रविवार को मनोज का शव नदी में ही करीब 15 किमी दूर करबी थाना क्षेत्र में मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के मुताबिक, देर रात मनोज का शव बिसावर पहुंचेगा। घटना से बिसावर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।