फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body of a youth found on the railway track

Hathras News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका, एक साल पहले ही हुई थी शादी

Thu, 22 Jan 2026 09:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 22 Jan 2026 09:56 PM IST
सार

प्रमोद की एक साल पहले शादी हुई थी। उसकी पिता से कुछ कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद वह घर से निकल आया था। ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Dead body of a youth found on the railway track
मृतक प्रमोद कुमार उर्फ आकाश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर हसायन के गांव बस्तोई के निकट 19 वर्षीय प्रमोद कुमार उर्फ आकाश का शव मिलने से खलबली मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


मृतक प्रमोद एटा जिले के निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव संतीपुर के निवासी थे। प्रमोद गांव में ही खेतीबाड़ी करते थे। घटना की जानकारी पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। युवक की ससुराल एटा के गांव दूल्हापुर में है। वहां से भी रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस आ गए। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार 21 जनवरी को प्रमोद की पिता से कुछ कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद वह घर से निकल आया था। एक साल पहले ही प्रमोद की शादी हुई थी। सलेमपुर चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। शव कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक छानबीन में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed