{"_id":"67127d55e1fa432860099b38","slug":"dead-body-of-a-young-man-from-mursan-found-hanging-near-mathura-station-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: मथुरा स्टेशन के पास फंदे से लटका मिला मुरसान के युवक का शव, आंसर की आने के बाद से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: मथुरा स्टेशन के पास फंदे से लटका मिला मुरसान के युवक का शव, आंसर की आने के बाद से था परेशान
Fri, 18 Oct 2024 08:53 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 18 Oct 2024 08:53 PM IST
सार
परिजनों ने बताया कि आकाश ने पुलिस भर्ती की परीक्षा दी थी। उसकी आंसर की आने के बाद से वह परेशान चल रहा था। आकाश का शव मथुरा जंक्शन पर प्लेटफार्म एक और आठ के बीच सिग्नल से आगे पेड़ से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
मृतक आकाश कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मुरसान क्षेत्र के गांव नगला अनी निवासी युवक का शव मथुरा में रेलवे स्टेशन के पास एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
युवक की पहचान 22 वर्षी आकाश कुमार पुत्र रामेश्वर निवासी नगला अनी के रूप में हुई है। वह 16 अक्टूबर को परिजनों को बिना बताए घर से चला गया था। परिजनों ने मुरसान कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। 17 अक्टूबर को आकाश का शव मथुरा जंक्शन पर प्लेटफार्म एक और आठ के बीच सिग्नल से आगे पेड़ से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
उसकी जेब में मथुरा से चेन्नई का एक रेल टिकट भी मिला है। जीआरपी मथुरा की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि आकाश ने पुलिस भर्ती की परीक्षा दी थी। उसकी आंसर की आने के बाद से वह परेशान चल रहा था।
विज्ञापन