फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body of a young man found hanging on a tree in a millet field

बाजरे के खेत में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Sun, 06 Jun 2021 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on a tree in a millet field
घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव भगवंतपुर बाईपास के निकट बाजरा के खेत में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना के बाद थाना हाथरस गेट व चंदपा पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने भी मौका मुआयना किया।
सीओ सादाबाद ने भी घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास मिले आधार से शव की शिनाख्त अहवरपुर निवासी युवक के रूप में हुई। पुलिस की मानें तो अभी तक यह मामला आत्महत्या का ही लग रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी सरनाम सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह का बाईपास रोड पर खेत है। रविवार की दोपहर को इसी खेत की मेंड पर खड़े पापरी के पेड़ पर एक युवक का शव लोगों को लटका हुआ नजर आया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला थाना हाथरस गेट व थाना चंदपा पुलिस के बॉर्डर का होने के कारण दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारा तो उसकी जेब से निकले आधार कार्ड के आधार पर शव की शिनाख्त कलुआ (25 वर्ष) पुत्र इशाक निवासी अहवरनपुर के रूप में हुई।

फॉरेंसिक टीम ने शव की अच्छी तरह से जांच पड़ताल की और डॉग स्क्वायड ने भी मौका मुआयना किया। इतने में ही मौके पर सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह भी पहुंच गए और शव के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। इधर युवक की मौत की जानकारी सुनकर उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed