{"_id":"684ebd5c9171ddee6301f0aa","slug":"dead-body-of-a-married-woman-found-hanging-from-fan-in-room-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पति गया दाह संस्कार में, लौटकर देखा तो पत्नी ने कमरे में पंखे से लटक कर दी जान, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पति गया दाह संस्कार में, लौटकर देखा तो पत्नी ने कमरे में पंखे से लटक कर दी जान, जांच शुरू
Sun, 15 Jun 2025 06:02 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 15 Jun 2025 06:02 PM IST
सार
पति एक बुजुर्ग के दाह संस्कार में गया। घर पर कोई और मौजूद नहीं था। विवाहिता ने कमरे में पंखे से बंधे फंदे पर लटक कर जान दे दी। पति ने घर वापस आकर देखा तो हक्का बक्का रह गया।
विज्ञापन
विवाहिता ने की खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस की कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव रोहई में 14 जून की देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पंखे से बंधे फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
गांव रोहई निवासी रामू की शादी लगभग एक साल पहले जिला बुलंदशहर के गांव हिम्मत गढ़ी दादानपुर निवासी सत्यवीर के पुत्री लवली के साथ हुई थी। रामू की पत्नी लवली (23) का शव 14 जून रात करीब 10:40 बजे कमरे में लगे पंखे से बंधे फंदे पर लटका मिला। उस वक्त उसका पति गांव में एक बुजुर्ग महिला के दाह संस्कार में गया था। घर में उस समय कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विवाहिता के मायके पक्ष को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है। सीओ हिमांशु माथुर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मायके वालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन