{"_id":"66b2568072c6af6da105a141","slug":"dead-body-found-in-sasni-turned-out-to-be-that-of-etah-kishan-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार मना, फिर पहचाना: एटा के किशन का ही निकला सासनी में मिला शव, कपड़ों से हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बार मना, फिर पहचाना: एटा के किशन का ही निकला सासनी में मिला शव, कपड़ों से हुई शिनाख्त
Tue, 06 Aug 2024 10:30 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 06 Aug 2024 10:30 PM IST
सार
5 अगस्त दोपहर को सासनी क्षेत्र के इगलास रोड स्थित गंगा धाम कॉलोनी के निकट एक खंडहर में युवक शव पड़ा मिला था। मृतक के सिर में चोट के निशान थे। मृतक की पहचान जेब से किशन कुमार पुत्र कालीचरण निवासी मोहल्ला महमूदगंज थाना मारहरा जिला एटा का आधार कार्ड मिला था।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
कोतवाली सासनी क्षेत्र के इगलास रोड स्थित गंगा धाम कॉलोनी में स्थित एक खंडहर मकान में मिले युवक के युवक पहचान हो गई है। 5 अगस्त शाम परिजनों ने शव सड़गल जाने के कारण पहचानने से इन्कार कर दिया था। 6 अगस्त को वह फिर से मोर्चरी पर पहुंचे और कपड़ों के आधार शव की मारहरा एटा के किशन कुमार के रूप में की।
विज्ञापन
किशन कुमार (35) मोहल्ला महमूदगंज मारहरा एटा निवासी कालीचरण का पुत्र था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। 5 अगस्त दोपहर को सासनी क्षेत्र के इगलास रोड स्थित गंगा धाम कॉलोनी के निकट एक खंडहर में युवक शव पड़ा मिला था। मृतक के सिर में चोट के निशान थे। मृतक की पहचान जेब से किशन कुमार पुत्र कालीचरण निवासी मोहल्ला महमूदगंज थाना मारहरा जिला एटा का आधार कार्ड मिला था।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना भिजवाई, 5 अगस्त की देर रात परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए थे। शव देखने के बाद उन्होंने शव किशन कुमार का होने से इन्कार कर दिया था। 6 अगस्त की सुबह एक बार फिर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और कपड़ों से शव की पहचान कर ली। इस पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन