फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body found in Sasni turned out to be that of Etah Kishan

एक बार मना, फिर पहचाना: एटा के किशन का ही निकला सासनी में मिला शव, कपड़ों से हुई शिनाख्त

Tue, 06 Aug 2024 10:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 06 Aug 2024 10:30 PM IST
सार

5 अगस्त दोपहर को सासनी क्षेत्र के इगलास रोड स्थित गंगा धाम कॉलोनी के निकट एक खंडहर में युवक शव पड़ा मिला था। मृतक के सिर में चोट के निशान थे।  मृतक की पहचान जेब से किशन कुमार पुत्र कालीचरण निवासी मोहल्ला महमूदगंज थाना मारहरा जिला एटा का आधार कार्ड मिला था। 

विज्ञापन
Dead body found in Sasni turned out to be that of Etah Kishan
शव - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

कोतवाली सासनी क्षेत्र के इगलास रोड स्थित गंगा धाम कॉलोनी में स्थित एक खंडहर मकान में मिले युवक के युवक पहचान हो गई है। 5 अगस्त शाम परिजनों ने शव सड़गल जाने के कारण पहचानने से इन्कार कर दिया था। 6 अगस्त को वह फिर से मोर्चरी पर पहुंचे और कपड़ों के आधार शव की मारहरा एटा के किशन कुमार के रूप में की। 

विज्ञापन


किशन कुमार (35) मोहल्ला महमूदगंज मारहरा एटा निवासी कालीचरण का पुत्र था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। 5 अगस्त दोपहर को सासनी क्षेत्र के इगलास रोड स्थित गंगा धाम कॉलोनी के निकट एक खंडहर में युवक शव पड़ा मिला था। मृतक के सिर में चोट के निशान थे।  मृतक की पहचान जेब से किशन कुमार पुत्र कालीचरण निवासी मोहल्ला महमूदगंज थाना मारहरा जिला एटा का आधार कार्ड मिला था। 
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना भिजवाई, 5 अगस्त की देर रात परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए थे। शव देखने के बाद उन्होंने शव किशन कुमार का होने से इन्कार कर दिया था। 6 अगस्त की सुबह एक बार फिर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और कपड़ों से शव की पहचान कर ली। इस पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed