{"_id":"6597ea42d75a46da820fac44","slug":"dead-body-found-in-front-of-sadabad-kisan-bhawan-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: सादाबाद किसान भवन के सामने मिला शव, व्यक्ति बताया जा रहा विक्षिप्त दिमाग का, खाता था मांग कर खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: सादाबाद किसान भवन के सामने मिला शव, व्यक्ति बताया जा रहा विक्षिप्त दिमाग का, खाता था मांग कर खाना
Fri, 05 Jan 2024 05:08 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 05 Jan 2024 05:08 PM IST
सार
सादाबाद-हाथरस रोड पर किसान भवन गेट के सामने एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला । घटनास्थल पर कुछ लोगों से जानकारी करने पर मालूम हुआ कि व्यक्ति कुछ विक्षिप्त दिमाग का था और मांग कर खाना खाता था । व्यक्ति की ठंड से हुई मौत के बारे में इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन यह सब पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा कि मौत की क्या वजह रही ?
विज्ञापन
सादाबाद थाना
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस में 5 जवरी की सुबह सादाबाद-हाथरस रोड पर किसान भवन गेट के सामने एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सर्दी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। 1 जनवरी से हाड़ कपाने वाली सर्दी पड़ रही है। ठंड ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए है। पहले फसलों पर इसका प्रभाव देखने को मिला, अब इसका असर मनुष्यों के ऊपर भी देखने को मिल रहा है। चिकित्सालयों में सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़ते जा रहे हैं । सादाबाद-हाथरस रोड पर किसान भवन गेट के सामने एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला ।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि किसान भवन के सामने मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर कुछ लोगों से जानकारी करने पर मालूम हुआ कि व्यक्ति कुछ विक्षिप्त दिमाग का था और मांग कर खाना खाता था । व्यक्ति की ठंड से हुई मौत के बारे में इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन यह सब पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा कि मौत की क्या वजह रही ?
विज्ञापन