फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Day-tenth unknown mask Posh Badmashon looted the salesmen of the pump

दिन दहाडे अज्ञात नकाब पोश बदमाशों ने पंप के सेल्समेन को लूटा

Sat, 27 Jul 2019 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Day-tenth unknown mask Posh Badmashon looted the salesmen of the pump
पेट्रोल पंप सेल्समैन से 45 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

सासनी में इगलास रोड पर नकाबपोश बदमाशाें ने की वारदात
अलीगढ़ निवासी पेटी डीलर का है डीजल पंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
सासनी (हाथरस)। इगलास-सासनी संपर्क मार्ग स्थित ग्राम नगला गढूूू के एक पेट्रोल पंप के सेल्समैन से शनिवार की दोपहर को नकाबपोश बदमाशों ने नगदी लूट ली और फरार हो गए। शोरगुल सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना की रिपोर्ट सेल्समैन मोरमुकुट ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराई है।
कोतवाली चौराहे से करीब चार किलोमीटर दूर नगला गढ़ू गांव है। यहां से छौंड़ा के लिए संपर्क मार्ग बना है। इस चौराहे पर कई दुकान, मकान, बैंक और देसी शराब का ठेका भी है। चौराहे के दोनों ओर पेट्रोल पंप भी हैं। शनिवार की दोपहर को नकाबपोश बदमाशों ने सचिन ऑटोमोबाइल्स नामक पंप को अपना निशाना बनाया। बताते हैं कि शक्ति नगर अलीगढ़ निवासी रामजीलाल पेटी डीलर हैं। उन्होंने यहां डीजल पंप लगाई है। इस पंप पर ग्राम नगला गढ़ू निवासी मोरमुकुट सेल्समैन का काम करते हैं।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर को अचानक कुछ बदमाश पंप पर आ धमके और मोरमुकुट को दबोच लिया। बताते हैं कि बदमाशों ने गमछा से मोरमुकुट का मुंह बंद कर दिया और 45 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद मोरमुकुट ने छत पर चढ़कर शोरगुल मचाया तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस एवं आला अधिकारी पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित सेल्समैन से पूछताछ की। आवश्यक तथ्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed