फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dauji fair started with Ganesh puja

Hathras News: गणेश पूजन के साथ दाऊजी मेले का हुआ श्रीगणेश

Thu, 28 Aug 2025 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 28 Aug 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Dauji fair started with Ganesh puja
गणेश चौथ पर दाऊ बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करते डीएम राहुल पांडेय व अन्य अ​धिकारी। संवाद - फोटो : Samvad
ब्रज क्षेत्र के प्रांतीय लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज का अनौपचारिक शुभारंभ बुधवार को गणेश पूजन के साथ हो गया। मेला रिसीवर डीएम राहुल पांडेय सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पूजा-अर्चना की और ध्वज का पूजन कर उसे मंदिर के शिखर पर स्थापित कराया।
विज्ञापन




मेले का विधिवत उद्घाटन 29 अगस्त को बलदेव छठ के मौके पर दोपहर दो बजे होगा। इसमें प्रदेश की बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन




परंपरा के अनुसार मेले का अनौपचारिक शुभारंभ बुधवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर हुआ। डीएम सहित आला प्रशासनिक अधिकारियों ने भगवान गणेश से प्रार्थना की कि यह ऐतिहासिक मेला सकुशल और निर्विघ्न रूप से संपन्न हो। पूजा के दौरान पूरा मंदिर परिसर शंखनाद और घंटों की आवाज से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंदिर पर सभी अधिकारियों का स्वागत मंदिर सेवायत पुजारी प्रमोद चतुर्वेदी ने किया। संचालन जन्मोत्सव कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अतुल आंधीवाल एडवोकेट ने किया। मौके पर एडीएम डाॅक्टर बसंत अग्रवाल, एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह, सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed