फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   dangal among BJP members over becoming dangal organizer

दाऊजी मेला : दंगल अयोजक बनने को लेकर भाजपाइयों में दंगल, आलाकमान तक लगा रहे सिफारिश

Tue, 12 Sep 2023 12:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 12 Sep 2023 12:30 AM IST
सार

मेला श्री दाऊजी महाराज 21 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही है। मेले में होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मेले के प्रमुख आकर्षण दंगल के आयोजन के लिए काफी जोर आजमाइश चल रही है। कार्यकर्मों के लिए करीब 138 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन
dangal among BJP members over becoming dangal organizer
दाऊजी मंदिर पर पुताई करते मजदूर - फोटो : संवाद

विस्तार

मेला श्री दाऊजी महाराज में कार्यक्रमों के संयोजक तय करने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक होगी। दंगल का संयोजक बनने के लिए कई भाजपा नेता आमने-सामने आ गए हैं और उन्होंने आवेदन किए हैं। दंगल की शुरुआत से पहले भाजपाइयों के बीच ही दंगल होने के आसार बन गए हैं।
विज्ञापन


मेला श्री दाऊजी महाराज 21 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही है। मेले में होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मेले के प्रमुख आकर्षण दंगल के आयोजन के लिए काफी जोर आजमाइश चल रही है। कार्यकर्मों के लिए करीब 138 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


इन आवेदनों में दंगल, खाटू श्याम भजन संध्या, हास्य शो, पंजाबी दरबार, संगीत सम्मेलन, देवी जागरण के लिए कई-कई आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन कार्यक्रमों को लेने के लिए आवेदक हर तरह की जोर आजमाइश कर रहे हैं। दंगल के लिए भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकताओं ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब दंगल के लिए हर आवेदनकर्ता पार्टी उच्च पदाधिकारियों से लेकर आलाकमान तक की सिफारिश लगाने में लगा हुआ है। मेला संयोजक फाइनल करने के लिए आज कलेक्ट्रेट सभागार में शाम 4 बजे से अहम बैठक होगी। इस बैठक में आवेदनकर्ता, कार्यक्रमों के बनाए जाने वाले समन्वयकों कार्यकमों के आवंटन को लेकर विचार विमर्श होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed