फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dauji fair contract for Rs 1.18 crore

Hathras News: 1.18 करोड़ रुपये में दाऊजी मेले का ठेका

Sun, 18 Aug 2024 04:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 18 Aug 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Dauji fair contract for Rs 1.18 crore
ब्रज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के तहबाजारी ठेके की नीलामी शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गहमागहमी के बीच हुई। 1.18 करोड़ रुपये में यह ठेका सक्सेना लाइट हाउस के संचालक राकेश सक्सेना काके को दिया गया है। गौरतलब है कि मेले की शुरुआत नौ सितंबर को बल्देव छठ से होगी।
विज्ञापन

पिछले वर्ष यह ठेका 1.16 करोड़ रुपये में उठा था। इस बार इसकी बोली महज दो लाख रुपये ही अधिक तक पहुंच सकी। वैसे राजकीय मेला घोषित होने के बाद दुकानदारों को उम्मीद थी कि इस बार ठेका कम राशि में उठाया जाएगा, जिससे खेल-तमाशों और मेले में बिकने वाले सामान के दामों में कमी रहेगी। शनिवार को हुई ठेके की नीलामी में चार ठेकेदारों ने हिस्सा लिया। इनमें सक्सेना लाइट हाउस के संचालक राकेश सक्सेना, अजय भारत रेडियो, चंद्रभान शर्मा, सुरेश चंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

काफी जद्दोजहद के बाद यह ठेका सक्सेना लाइट हाउस को दिया गया। ठेकेदार को ठेका की कुल धनराशि से ही मंदिर की साज-सज्जा, रंगाई-पुताई आदि कार्यों को कराना होगा। इधर, ठेका नीलामी के साथ ही मेले के कार्यक्रमों का संयोजक बनने के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। मेले में सात दिन तक दंगल का आयोजन होता है। इसके अलावा मुशायरा, लाफ्टर शो, भजन संध्या, कव्वाली, ख्याल, पंजाबी दरबार, संगीत सम्मेलन जैसे बड़े बजट और लाखों की भीड़ वाले कार्यक्रम होते हैं। जिलाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि ठेका उठने के बाद अब मेले की तैयारियों को गति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed