{"_id":"5d6d68f98ebc3e015f565780","slug":"daujee-mela-has-started-with-ganesh-pujan-hathras-news-ali2125298129","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश पूजन के साथ दाऊजी मेला का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश पूजन के साथ दाऊजी मेला का शुभारंभ
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी पर दाऊजी मंदिर पर पूजा करते डीएम व अन्य।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
श्रीगणेश पूजन के साथ सोमवार को 108वें मेला श्री दाऊजी महाराज का शुभारंभ हो गया। किला परिसर स्थित मंदिर में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने पत्नी के साथ पूजन किया। पुलिस प्रशासन अधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं मंदिर शिखर पर ध्वज लहराया गया। एनसीसी कैडेट्स व स्काउट गाइड ने रैली निकाली। इस दौरान गुरुजनों का सम्मान किया गया।
सोमवार को राजा दयाराम किला परिसर स्थित दाऊजी मंदिर में दाऊ बाबा रेवती मइया का भव्य शृंगार किया गया। इस दौरान विद्वानों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। सुबह करीब 10 बजे डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार अपनी पत्नी के साथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने दाऊ बाबा रेवती मइया के दर्शन किए। उसके बाद पंडित उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी, मंदिर सेवायत पुजारी बाला चतुर्वेदी, अजय चतुर्वेदी, विजय चतुर्वेदी ने पूजा अर्चना कराई। भगवान गणेश की स्तुति की गई। ध्वज के साथ सभी ने मंदिर की परिक्रमा की। मंदिर की प्रचीर पर ध्वज स्थापित किया गया। किला परिसर मंदिर में भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई और प्रसाद वितरण किया गया। दाऊ बाबा रेवती मइया के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। इस मौके पर एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला, एसडीएम नीतीश कुमार, अतुल आंधीवाल, अजय भारद्वाज, रवि शर्मा, संजीव राजपूत,अशोक जालान, दिनेश खरदार, शीलेंद्र, कमल अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, नत्थी लाल पाराशर आदि थे।

मंदिर श्री दाऊजी महाराज की सजावट। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन