बेटियां बचाने के लिए निकाली संवाद यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। तहसील परिसर में मंगलवार को तहसील परिसर में जिलाधिकारी की उपस्थिति में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 20 फरवरी से संचालित पखवाड़े के तहत सवंाद यात्रा निकाली गई। यात्रा में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया।
महिला समाख्या और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह पखवाड़ा पांच मार्च तक मनाया जा रहा है। मंगलवार को दो अलग-अलग टीमों ने नुक्कड़ नाटक आयोजित किए, जिसमें भारी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटियों को पढ़ाने और कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ आवाज उठाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। इस मौके पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की को-ऑर्डिनेटर ममता मिश्रा और सहयोगी टीम में श्यामा, ब्रहमा, रामजी वर्मा, दीपक चौहान, विमल शर्मा, प्रवीन यादव, शेखर सक्सेना, अक्षय वर्मा सहित सामाजिक कार्यकर्ता प्रतिष्ठा शर्मा एंव कंचन यादव का सहयोग सराहनीय रहा।