फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   damage to roadways

Hathras News: जाम के चलते सड़क मार्ग से मथुरा जाने में कतरा रहे यात्री, रोडवेज को हो रहा नुकसान

Wed, 16 Aug 2023 12:23 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 16 Aug 2023 12:23 AM IST
सार

एक बार यहां जाम लगने पर यह भरोसा नहीं रहता कि कब खुलेगा। इसी वजह से यात्री सड़क मार्ग की बजाय पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेन से मथुरा का सफर करना ज्यादा मुनासिब समझते हैं।

विज्ञापन
damage to roadways
यूपी रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अधिक मास में मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन जाने के लिए यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है। रोडवेज ने भीड़ को भुनाने के लिए मथुरा मार्ग पर अतिरिक्त बसें लगाई हैं, लेकिन इतनी भीड़ के बावजूद यह बसें उम्मीद के मुताबिक मुनाफा नहीं दे पा रही हैं। इसकी वजह मथुरा जिले के राया कस्बे में मुख्य मार्ग पर लगने वाला भीषण जाम है।

विज्ञापन


एक बार यहां जाम लगने पर यह भरोसा नहीं रहता कि कब खुलेगा। इसी वजह से यात्री सड़क मार्ग की बजाय पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेन से मथुरा का सफर करना ज्यादा मुनासिब समझते हैं। अधिक मास में 84 कोस की परिक्रमा, गोवर्धन की सप्तकोसी परिक्रमा और वृंदावन के प्रमुख मंदिरों के दर्शन के लिए इन-दिनों रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु रवाना हो रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के कासगंज-मथुरा मार्ग की ट्रेनों में तो भीड़ के चलते जबर्दस्त मारामारी मच रही है, लेकिन रोडवेज चाहते हुए इस मौके को नहीं भुना पा रही। 
विज्ञापन


रोडवेज ने मथुरा मार्ग पर भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें भी लगाई हैं, लेकिन इन बसों को उम्मीद के मुताबिक यात्री नहीं मिल रहे। राया के जाम के चलते यात्री सड़क मार्ग से मथुरा का सफर करने से बच रहे हैं। वैसे भी हाथरस से मथुरा के लिए पूर्वाेत्तर रेलवे की ट्रेनों की सुविधा है। इन बसों में किराया भी रोडवेज बस से कम है और जाम में फंसने का झंझट भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवर्धन परिक्रमा के लिए मथुरा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया गया है। खास तौर पर शनिवार और रविवार को मथुरा मार्ग पर आठ अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन राया में जाम के कारण अधिक यात्री नहीं मिल रहे। लोड फैक्टर बहुत कम आ रहा है। -वीरी सिंह, स्टेशन प्रभारी, हाथरस डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed