फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dalit's death, fierce fight against the beating of policemen

पुलिसकर्मियों की पिटाई से दलित दिव्यांग की मौत, जमकर बवाल

Tue, 06 Nov 2018 12:42 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Tue, 06 Nov 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dalit's death, fierce fight against the beating of policemen
बस में तोड़फोड़ व आगजनी का प्रयास करते आक्रोशित लोग। - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों की पिटाई से एक दलित दिव्यांग युवक की मौत के बाद सोमवार को शहर में जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित लोगों ने शव को बीच सड़क पर रखकर जाम लगाया और पथराव कर कई वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया। इनमें आगजनी का प्रयास भी हुआ। इस दौरान कई पुलिसकर्मी व अन्य लोग चोटिल हो गए। सूचना पर डीएम, एसपी कई थानों की पुलिस फोर्स को लेकर मौके पर पहुंच गए। कुछ नेताओं के समझाने और अधिकारियों द्वारा आर्थिक मदद दिए जाने पर तीन घंटे बाद लोगों ने जाम खोला। इस मामले में दरोगा आशीष यादव सहित तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।  दरोगा आशीष को सस्पेंड भी कर दिया गया है। 
विज्ञापन

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत नगला भोजा निवासी दिव्यांग विमल (45) पुत्र गुलाब सिंह अंडे आदि की ढकेल लगाकर गुजर-बसर करता था। सोमवार को उसने अपनी ढकेल  सादाबाद गेट के शराब के ठेके के निकट लगा रखी थी। आरोप है कि सादाबाद गेट चौकी इंचार्ज आशीष यादव व अन्य पुलिसकर्मियों ने विमल की शराब पिलाने की बात कहकर बुरी तरह पिटाई कर दी। उससे रुपये भी मांगने का आरोप है। पुलिस के जाने के बाद उसे कुछ लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसकी जानकारी पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने आगरा रोड पर शव को रख कर जाम लगा दिया। रोडवेज की बस व कुछ अन्य वाहन पर भीड़ ने पथराव कर दिया। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस पर भी पथराव किया। पुलिस की जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिसकर्मियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद डीएम डॉ.रमाशंकर मौर्य, एसपी जयप्रकाश कई थानों की फोर्स को लेकर वहां पहुंच गए। लोगों का कहना था कि जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी और मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक जाम नहीं खुलेगा। बाद में बसपा नेता दिनेश देशमुख, लल्लन बाबू, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय आदि ने ेलोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। तब जाम खुल सका। डीएम ने देर रात एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता मृतक के परिजनों को दी। साथ ही भरोसा दिलाया कि और आर्थिक मदद शासन से दिलाने की संस्तुति करेंगे।
विज्ञापन

 >> डेढ़ घंटे रही कर्फ्यू जैसी स्थिति ः पेज 3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed