फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cut the salaries of the three officers present at the meeting

बैठक में गैरहाजिर तीन अफसरों का वेतन काटा

Tue, 10 Jan 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Tue, 10 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cut the salaries of the three officers present at the meeting
फीस वृद्धि
डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए तैनात 96 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। उन्होंने सभी को निर्धारित मतदेय स्थलों का भ्रमण करके वल्नेरेविलिटी की स्थिति और निर्धारित चेक लिस्ट के अनुसार रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। तीन अनुपस्थित सेक्टर मजिस्ट्रेट का एक-एक दिन का वेतन काटने के आदेश विभागाध्यक्षों को दिए। 
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव के दृष्टिगत जिले में सभी कार्यालयों में अवकाश स्वीकृत करने के लिए अधिकृत विभागाध्यक्षों के अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए गए हैं, जिससे कोई भी अधिकारी व कर्मचारी उनकी अनुमति के बिना अवकाश पर नहीं जाएगा। इसके साथ ही कोई भी अधिकारी और कर्मचारी उनकी अनुमति के बिना जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने आगाह किया कि दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही मिलने पर दोषी अफसरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बैठक में गैरहाजिर तीन सेक्टर मजिस्ट्रेटों का वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की एक अहम बैठक में डीएम ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों से अपडेट होकर इनका अनुपालन सुनिश्चित करें। सेक्टर मजिस्ट्रेट से कहा कि खासकर महिला, वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं द्वारा सुविधाजनक ढंग से मतदान करने के दृष्टिगत निर्धारित मतदेय स्थलों पर जरूरी व्यवस्थाओं पर ध्यान दें।

उन्होंने बैठक में गैरहाजिर तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई अखंड प्रताप सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर सचल दल वाणिज्यकर संजय कुमार, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद शर्मा का वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी किए।

बैठक में एएसपी डॉ. संसार सिंह ने सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी तथा पुलिस बल की तैनात किए जाने की जानकारी दी। एडीएम एएच कर्नी एवं पीडी चंद्रशेखर शुक्ला ने विधानसभा निर्वाचन से संबंधित कार्यकलापों और उनके दायित्वों के संबंध में सेक्टर मजिस्ट्रेट को विस्तार से जानकारी दी।


बैठक में सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, डीडीओ मंजू श्रीवास्तव, एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता, केहरी सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, ओमवीर सिंह, ओसी कलेक्ट्रेट जयप्रकाश, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रामप्रवेश, निर्वाचन से संबंधित सभी प्रभारी अधिकारी, तहसीलदार, बीडीओ समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed