फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Crowds of devotees gathered at the pagoda on the last Monday of Sawan

सावन के आखिरी सोमवार को शिवालयों पर उमड़ी भक्तों की भीड़

Tue, 13 Aug 2019 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered at the pagoda on the last Monday of Sawan
सावन के आखिरी सोमवार को शिवालयों पर उमड़ी भक्तों की भीड़
विज्ञापन

मंदिरों में गूंजते रहे महादेव के जयकारे, जलाभिषेक के लिए उमड़े भक्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सावन के आखिरी सोमवार को शहर के शिवालयों में काफी तादाद में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से लेकर देर रात तक पूजा अर्चना का सिलसिला चलता रहा। सुबह जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक हुआ तो शाम को शहर के शिव मंदिरों में भव्य दर्शन भी हुए। मंदिरों में आकर्षक रूप से सजाया गया था। भजन कीर्तन का दौर चला। गंगाघाट से गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने भी गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
शिवलिंग पर दूध, जल, शहद और और दही, आदि से स्नान कराने के साथ साथ बेलपत्र, धतुरा, भांग, आदि अपर्ति की। सुबह से ही शहर और देहात के मंदिरों में पूजा करने वालों का तांता लगा रहा। शाम को मंदिरों में भगवान शिव के मनोहारी शृंगार हुए। आकर्षक तरीके से शिव मंदिरों को भी सजाया गया। कहीं फूल बंगला सजाए गए तो कही बर्फ के श्रंगार हुए। लोगों की भीड़ मंदिरों पर दर्शन करन के लिए उमड़ी।
विज्ञापन

शहर के प्रचीन चौबे वाले महादेव, गोपेश्वर महादेव, चिंताहरण महादेव, बाबुलनाथ महादेव, भूतेश्वर महादेव,दुर्गेश्वर महादेव, भकाभैंडा महादेव, कामेश्वर महादेव, महाकाल महादेव, बौहरेश्वर महादेव, मनकामेश्वर महादेव, नर्मदेश्वर महादेव आदि शिवालयों में सुबह से देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed